Posts

Showing posts from May, 2015

एक आम अपराधी की कानून व्यवस्था को चिट्ठी

आदरणीय कानून व्यवस्था सादर प्रणाम जिस तरह से आपने श्री सलमान खान को बरे आराम से जाने दिया, वह वाकई आपके दयालु ह्रिद्य को दर्शाता है ।पर मैं यह जानना चाहता हूँ कि क्या यह आपका निर्मम ह्रिद्य सिर्फ सलमान खान पर दया बर्शाता है या फिर हम जैसे आम गुनेहगार भी इसकी सेवा पा सकता है ।जिस तरीके सलमान खान बरे आराम से बरी हो गए, मैं भी उसकी चाह रखता हूँ ।हालाँकि मैं आपको आश्वासन देता हूँ कि मैं मर्डर जैसे बड़े अपराधो में खुद को संलिप्त नहीं करूंगा, पर कभी कभार चोरी करते वक्त ऊँच-नीच हो जाए तो संभाल लिजीएगा ।सलमान जी के छूटने के बाद हम सभी अपराधी गैंग इसी छूट की आपसे आशा रखते हैं । उम्मीद है कि आप हमारी इस दर्ख्वाहस्त को अपनी तरज़ीह जरूर देंगे और हम जैसे गरीब अपराधी को भी छोड़ेंगे । क्या हुआ कि हम कोई सैलेब्रिटी नहीं, पर कानून तो सबके लिए बराबर है ना ।या फिर सेलिब्रेटियों की कानूनी किताब अलग है ।अगर ऐसा नहीं है तो फिर कई लोग फ़जीहत करते रहते है अपने गुनाहों के लिए ।आशा करता हूँ कि आप हम सभी गुनहगारों की इस गुजारिश पर गौरफर्माईश जरूर करेंगे ।छोटे अपराधी के गैंग लीडर के तौर पर मैनें आपक...

मै हूँ गब्बर

अगर किसी फिल्म की बात उसकी कहानी से ज्यादा आपको अच्छी लगे, तो फिर उस चीज़ का मजा ही कुछ और हो जाता है ।वही बात मुझे गब्बर फिल्म में दिखी,इसलिए मैं उसके बारे में लिख रहा हूँ ।यह फिल्म का रिव्यू नहीं, बस उसका एक अवलेखन मान लिजीए जो इस फिल्म की महत्ता को दर्शाता है ।कई बार किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि उस फिल्म में दर्शायी हुई बात महत्वपूर्ण होती है ।गब्बर फिल्म में भ्रष्टाचार रूपी कुप्रथा को रोकने की बात कही गई है, वह वाकई में सराहनीय है और इसका समर्थन सभी को करना चाहिए। भ्रष्टाचार को इस फिल्म में बरे अच्छे से पेश किया गया है ।हालांकि इस बिमारी से लड़ने का तरीका वो नहीं जो इस फिल्म में दिखाया गया है पर इस फिल्म में युवाओं को जगाने का भरपूर प्रयास किया गया है जो वाकई असरदार है ।सही है, अगर युवा वर्ग लामबंद हो जाए तो यह देश इन भ्रष्ट लोगों से मुक्त हो जाएगा । हालांकि हमें क्या मतलब इन सब चीजों से ? हमें तो 35-40 हजार की तन्ख़्वाह वाली नौकरी मिल ही गयी है जिससे हम मजे में जी रहे हैं ।हमें कौन रोक सकता है ।हम तो और पैसा कमाएंगे और खुश होकर जीऐंगे ।पर असल में हम कर सकते हैं अग...