एक आम अपराधी की कानून व्यवस्था को चिट्ठी
आदरणीय कानून
व्यवस्था
सादर प्रणाम
जिस तरह से आपने श्री सलमान खान को बरे आराम से जाने दिया, वह वाकई
आपके दयालु ह्रिद्य को दर्शाता है ।पर मैं यह जानना चाहता हूँ कि क्या यह आपका
निर्मम ह्रिद्य सिर्फ सलमान खान पर दया बर्शाता है या फिर हम जैसे आम गुनेहगार भी
इसकी सेवा पा सकता है ।जिस तरीके सलमान खान बरे आराम से बरी हो गए, मैं भी उसकी
चाह रखता हूँ ।हालाँकि मैं आपको आश्वासन देता हूँ कि मैं मर्डर जैसे बड़े अपराधो
में खुद को संलिप्त नहीं करूंगा, पर कभी कभार चोरी करते वक्त ऊँच-नीच हो जाए तो
संभाल लिजीएगा ।सलमान जी के छूटने के बाद हम सभी अपराधी गैंग इसी छूट की आपसे आशा
रखते हैं ।
उम्मीद है कि आप हमारी इस दर्ख्वाहस्त को अपनी तरज़ीह जरूर देंगे और
हम जैसे गरीब अपराधी को भी छोड़ेंगे । क्या हुआ कि हम कोई सैलेब्रिटी नहीं, पर कानून
तो सबके लिए बराबर है ना ।या फिर सेलिब्रेटियों की कानूनी किताब अलग है ।अगर ऐसा
नहीं है तो फिर कई लोग फ़जीहत करते रहते है अपने गुनाहों के लिए ।आशा करता हूँ कि
आप हम सभी गुनहगारों की इस गुजारिश पर गौरफर्माईश जरूर करेंगे ।छोटे अपराधी के
गैंग लीडर के तौर पर मैनें आपको ये पत्र लिख रहा हूँ ।
आपका
छोटन पटरी
Comments
Post a Comment