नीतीश को एक आम आदमी की चिट्ठी
सर नमस्कार
अच्छा लगा आपके उत्साह को देखकर जो आपने इस बार के चुनाव प्रचार में दिखाया है ।पर पिछले बार की तुलना में इस बार आप एक चीज भूल रहे हैं । वो है बिहार को आगे ले जाने का आपका वो सपना ।पिछली बार जब आप चुनाव प्रचार में जाते थे तो आप अक्सर बिहार से सम्बंधित मुद्दों को ही उठाते थे ।लेकिन इस बार आप आपसी मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं ।आप मात्र मोदी को लेकर ही गंभीर दिख रहे हैं ।आप में वो पुराने वाला जज्बा दिख नहीं रहा है जिसके लिए आप कभी जाने जाते थे ।
एक बात और आपकी हमें रेखांकित करनी चाहिए जो आप अक्सर चुनाव प्रचार में बोला करते हैं वो ये कि-हमने ये किया....हमने वो किया .....इत्यादि ।ठीक है , अगर आपने किया तो फिर आपको महागठबंधन करने की क्या जरूरत आन परी ।पर मुझे आशा है कि इस बार आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे ।
मयंक झा
Comments
Post a Comment