बिहार चुनाव पर विशेष
चुनावी दीवार पर चढ़ने को तैयार सभी पार्टियाँ आपस में ही भिड़ने जा रही हैं ।कभी किसी बात को लेकर पर तो कभी चुनावी रणनीती के तहत ।अभी कुछ ही दिन पहले जदयू पार्टी की सहायक मानी जाने वाली समता पार्टी ने उनसे अपना पल्ला झाड़ लिया है । सीट के बंटवारे को लेकर पैदा हुई जटिलता के तहत ये तो होना ही था ।वैसे भी अगर समता पार्टी को ज्यादा सीट मिल जाती और किसी दूसरे को कम तो भी तो भी विवाद उत्पन्न होता।इस आपसी रंजिश को देखकर शायद मोदी सरकार के भीतर थोड़ी राहत जरूर हो रही होगी ।
अगर इस तरह के लड़ते रहे तो क्या कभी जीत सकेंगे , यही बात शायद नीतीश की टीम को समझनी होगी तभी वो आगे बढ सकेंगे ।आपसी विवाद से कुछ नहीं होगा । अगर जीतना है तो एकता को बनाए रखना अति-आवश्यक है ।नहीं तो कहीं वो 1977 -78 की जनता पार्टी वाला हाल न हो जाए ।
Comments
Post a Comment