एक फिल्म देखी जिसका नाम है 'मशान'
यह
फिल्म कई मामलो में दर्शन
शास्त्र पर आधारित है जहाँ
जीवन की घटनाओं को रेखांकित
किया गया है ।फिल्म की कहानी
में जीवन के मूलसिधांतों को
पिंड़ोया गया है ।फिल्म की
कहानी में कई पहलुओं को एक साथ
बताया गया है ।उसमें से इस
कहानी में एक पहलू कुछ इस
प्रकार है कि एक लड़की जिसका
नाम देवी है जिसे निभाया है
अदाकारा मुग्धा गोड्से ने
परेशान है दुनिया के इस व्यवहार
से जहाँ उसके प्यार को समाज
हवस का आईना समझकर उसे देखती
है ।ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर
कोई प्रेमी जोड़ा किसी होटल
में शारिरीक संबंध बनाते हुए
पुलिस के द्वारा एक साथ पकड़ा
जाए,
और दुर्भाग्यवश
अगर वो लड़का इस बात के समाजिक
होने के डर से आत्महत्या करले
कि तो लोग आपको ही गुनहगार
मानेंगे ।
दूसरा
पहलू यह है कि एक डोम समाज के
निम्न दर्जे का युवक अगर किसी
कारणवश किसी उंचे दर्जे की
युवती को दिल दे बैठे और फिर
उस लड़की को खो बैठे क्योंकि
वह मर चुकी है तो यह एक अलग
उपद्रव मचा देता है ।
इसके
साथ-साथ
उनसे जुरे लोगों का क्या होता
है जैसे की पापा ,भाई
,
दोस्त इत्यादि
। साफ-साफ
है कि कहानी पूरी तरके से समझने
वाली है जिसका बहुत ही तार्किक
अर्थ निकलता है ।फिल्म की
पटकथा बहुत ही सोंचने समझने
वाली है जिसे जानना जरूरी है
।संगीत बहुत ही अच्छा है और
नि्र्देशन भी सही तरीके से
किया गया है ।यह फिल्म एक बार
तो देखने लायक है ही ।समाज की
बुराईयों को सहकर भी हमें जीनी
पड़ता है ।यही सत्य है ।
Comments
Post a Comment