कठिनाई भी एक दिन हार जाएगी
है एक विश्वास मेरे अंदर
है एक चाह मेरे भीतर
कि डरूंगा नहीं, लड़ूंगा सही
हार नहीं मानूंगा, गम से टकराउंगा
कठिन परिस्थिती कितनी भी आए
उससे भीड़ जाउंगा ।
जिंदगी में गम के आंसू तो आएंगे ही
काले बादल के जैसे आकर हमें डराएंगे भी ।
पर सच्चा योद्धा वही जो निडर होकर आगे बढ़े
लड़े और सोचें कि वो जिंदा है अपनी मंजिल पाने के लिए ।
कठिनाई भी एक दिन हार जाएगी
मंजिल तुम्हें समीप नजर आएगी ।
Comments
Post a Comment