लड़ते हैं क्यों हम
नमस्कार
भारत-पाकिस्तान
विवाद खत्म होने का नाम ही
नहीं ले रहा है ।अभी पड़सों
ही भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादी
को पकड़ा जो उधमपुर में हुए
आतंकवादी हमले में शामिल बताया
जा रहा है ।सूत्रों की मानें
तो यह आतंकी पाकिस्तान का रहने
वाला है जहाँ उसे हमले करने
को लेकर ट्रेनिंग मिली है ।खबर
ये कि जहाँ कसाब को ट्रेनिंग
मिली वहीं उसे भी मिली है ।यह
चौंकाने वाली बात है लेकिन
पाकिस्तान इस बात से इंकार
कर रहा है ।पाकिस्तान ने इस
आतंकी के खुद से जुड़ाव होने
की बात को रफा-दफा
कर दिया है ।यह तो सिर्फ एक
दिन की बात नहीं है ।हमेशा से
यही होता आ रहा है ।पहले हमला
होता फिर इल्जामात जिसके बाद
मामला इधर-उधर
हो जाता है ।अभी कुछ ही दिन
पहले नवाज शरीफ जब मोदी से
मिले तो उन्होंने आपसी मसलों
का निपटारा करने पर बल दिया
था लेकिन हाल में हुए गतिविधी
के मद्देनजर ऐसा संभव हो पाना
मुश्किल दिख रहा है ।
अब
तो लगता है जैसे की आदत सी बन
गई है-पहले
हमला फिर बात उसके बाद फिर
हमला और बात -जो
कभी खत्म होने का नाम ही नहीं
ले रहा है ।हालांकि बीच में
हमने पाकिस्तान के ख़राब रवैये
को लेकर उनसे बात करना बंद कर
दिया ,पर
ये भी कोई चारा नहीं है किसी
मसले को हल करने का ।अगर मसले
को हल करना है तो किसी ठोस तरीके
पर जाना होगा ।
Comments
Post a Comment