काले धन पर क्या ?


एक दिन पिताजी ने माँ को मोदी के काला धन लाने की बात क्या कही,मेरी माँ बड़ी खुश हुई और सपने संजोने लगी की कब हमारे  खाते में पैसे आएंगे।यह बात ईतनी पुरानी हो गई है की अब शायद इसकी एक्स्पाईरी डेट देखने की जरूरत भी न पड़े ।लेकिन,अफसोस अभी तक काले धन का (क) तक नहीं आया है ।मैं यहाँ ...क,ख,ग..करने नहीं आया हूँ ...पर इतना कहना चाहता हूँ की सरकार काले धन को लाने में असफल दिख रही है ।
अभी, हाल में ही, उच्च अदालत ने भी सरकार को इसी मद्दे पर फटकार लगाई थी, फिर भी इसका असर कुछ नहीं दिख रहा है ।सरकार सिर्फ नाम देने के सिवा और कुछ नहीं कर रही है ।अगर चर्चा सभा में उनसे इसी पर सवाल कर लो,तो मुँह फुला लेते हैं।
कब आएगा काला धन ? मुझे अपनी साईकिल लेनी है...तो भाई को मोटरसाईकिल....मम्मी को साड़ी...तो पापा को गाड़ी।
सब को कुछ-न-कुछ चाहिए..जिसके लिए काला धन आना ही चाहिए ।अब सिर्फ बोलने से कुछ नहीं होगा...कुछ करना होगा... उन्हें ताकि जन-क्रांति आए ना और भ्रष्ट लोगों को डूबाए ना ।


Image courtsey:www.truthofgujarat.com

Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?