अन्ना की फार्म में वापसी


अगली गेंद लेकर डेल स्टेन तैयार और धवन ने खेल दिया है बाऊंडरी लाईन के बाहर इस बाल को...ये बीएसएनल चौका...कनेक्टिंग इंडिया। उधर अन्ना भी अपने समर्थकों को लेकर जंतर मंतर के मैदान में कूद चुके हैं और जैसे की मोदी को क्लीन बोल्ड करने का मन बना लिया है ।माफ कीजिएगा,मैं आपको रेडिया की कौमेंट्री नहीं सुना रहा हूँ,बल्कि ये बता रहा हूँ की अन्ना हजारे और धवन प्यारे,दोनों ने ही अपने-अपने फार्म में आने के संकेत दे दीये हैं।

जहाँ धवन अपने बल्ले के दम पर, तो अन्ना अपनी तीखी बोली के बल पर ।दोनों ही अपने विद्रोहियों को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं ।फर्क सिर्फ इतना है की एक विद्रोही हार चुका है , तो दूसरा अभी मैच खेल रहा है ।हो सकता है,दूसरा भी हार जाए।कुछ कहा नहीं जा सकता है ।

ये तो समय ही बताएगा...अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है ।लेकिन ये तो तय है की जिस तरह अन्ना ने जंतर-मंतर पे शंखनाद भरा है...इससे तो यही साबित होता है की सरकार को अच्छे दिन का हिसाब देना होगा ।फिलहाल अन्ना ने अपना सेंचुरी ठोंक ली है ।अब देखना ये होगा की उनकी टीम के साथी गेंदबाज कैसी गेंदबाजी करते हैं ?


image: www.santabanta.com(Shikhar dhawan+Anna Hazare)


Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?