दिल्ली का चुनाव


दोस्तों दिल्ली का चुनाव खत्म हो चला है और लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल है की आगे किस की सरकार होगी ? केजरीवाल या फिर किरण बेदी ,तकरीबन 64 प्रतिशत लोगों ने मतदान घरों में जाकर अपना मतदान दिया है ।चाहे बड़ा अफसर हो या रिक्शावाला,हर कोई ने अपने वोट को महत्व देते हुए अपना मत दिया है ।
रिक्शावाला मधुसूदन के अनुसार उन्हें तव्ज्जो मिले और सड़क पर गाड़ी मोटर के अलावा उनके लिए भी जगह मिले ।वहीं विश्वनाथ की माने तो उसे भी लगा की वो हिंदुस्तान का हिस्सा है जब उसने अपना मत दिया ।

शक्ति अम्मा की माने तो उन्हें पेंशन वगैरह की शख्त जरुरत है ।उनकी माने तो वोट देने के बाद भी जरूरत पड़ने पर लोग काम नहीं आते हैं ।

वहीं विमला की माने तो वो दिल्ली में 42 सालें से हैं और पहली बार वोट देकर उन्हें अच्छा लगा है ।

Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?