लतखोड़ और बाबा, सिनेमाघरों में दिखा रहे हैं अपना जोड़


आईयो भाईयो और बहनों, सिर्फ आपके लिए पेश है हमारे सिनेमाघरों में भोजपुरी फिल्म लतखोड़ और बाबा राम रहीम का नया दौड़।जी हाँ , ये लाईन आपको किसी भी सिनेमाघरों के बाहर टिकट बेच रहे किसी व्यक्ति के मुख से सुनाई पड़ सकती है ।

पर इस पोस्टर के जरिए गौर करने वाली बात ये भी है की कैसे कोई बाबा अपने आप को स्टार साबित करने के लिए किसी भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार तक को चुनौती दे सकते हैं ।जैसे बाबा बताने का प्रयास कर रहे हों की अब उनका दौड़ भी शुरू हो चुका है । बाबा ये बतलाना चाहते हों, की अब सलमान या शाहरूख क्या,वो किसी को भी पीछे छोड़ सकते हैं ।

बाबाओं का ये रूप देखकर आश्चर्य भी होता है और दया भी आती है।दया आती है उन  भक्तों के लिए जिन्हें बाबा को सुन्ने के लिए सिनेमाघरों में जाना होगा ।

सोचता हूँ बाबा ही बन जाऊँ ।

Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?