गिरीराज ने दे दिया एक और विवादास्पद बयान
अपने तीखे शब्दों के लिए मशहूर गिरीराज सिंह ने अपने एक और बयान से
लोगों को चौंका दिया है ।इस बार उनका बयान कांग्रेस सुप्रिमों सोनिया गांधी के ऊपर
है , जिसमें गिरीराज सिंह ने सोनिया गांधी के गोरे रंग को उनके अध्यक्ष बनने का
कारण बताया है ।उन्होंने अपने बयान में कहा-अगर राजीव गांधी किसी नाईजीरियाई महिला
को विवाह कर लाते, तो क्या ये कांग्रेस वाले लोग उन्हें पार्टी का नेतृत्व सौंप
देते ?
बिहार के हाजीपुर में दिए अपने इस बयान में उनका साफ-साफ
कहना है कि सोनिया का गोरा रंग ही उनके पार्टी अध्यक्षा बनने का कारण है ।हालांकि
विवाद होने पर उन्होंने इस बयान को औपचारिक बता दिया, पर किसी बड़े नेता के मुख से
इस तरह की टिका-टिपण्णी वाकई निंदा योग्य है ।वहीं कांग्रेस ने भी इस मामले की
गंभीरता को देखते हुए, गिरीराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है ।
धन्यवाद
फोटो आभार :jansatta

Comments
Post a Comment