बीजेपी चलाएगी सक्रिय अभियान


बीजेपी भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर काफी सक्रिय दिख रही है ।उन्होंने विपक्षी दलों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के समकक्ष एक नई मुहिम चलाने का मन बना लिया है।अब तक इस भूमि अधिग्रहम बिल के खिलाफ विपक्षी दलों ने जो अभियान छेड़ा है उसमें वे किसानों को इस बिल के पहलुओं के बारे में बता रहे हैं ।इसी को लेकर सरकार ने ऐसा कदम उठाया है ।बीजेपी सरकार ने इसके लिए एक पावर प्वाईंट प्रेसेंटेशन भी तैयार कर लिया है , जिसके द्वारा वे लोगों को इस बिल के बारे में बताऐंगे ।साथ ही इसके लिए उन्होंने अपने प्रमुख साथियों जैसे की शिवसेना,लोजपा इत्यादि, का भी समर्थन मांगा है ।

उधर इस बिल को लेकर कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एक रैली करने का भी मन बना लिया है ।पर सरकार जो इस बिल को किसानों के पक्ष में बता रही है, उन्हें साथ ही ये देखना होगा की गरीब किसान इस पर अपनी क्या प्रतिक्रया देते हैं ।अगर सरकार इस बिल को सही साबित करने के बजाए, किसानों की बदहाली को देखे तो ज्यादा अच्छा होता ।


आज ही मैं,एक व्यक्ति से बात कर रहा था जिनका घर मध्यप्रदेश के सिधी गाँव में है ।उनका कहना है कि सरकार उनके गाँव में किसानों से जरूरत से अधिक कर्ज वसूल कर रही है ।जहाँ हम कर्ज माफी की बात कर रहे हैं, वहीं सरकार के द्वारा इस तरह का कदम उन्हें जरूर निराश करेगा । 

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?