राहुल को मिल सकता है कार्यभार
ऐसी कय़ास लगाई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी अपनी अगली बैठक में , राहुल गांधी को कांग्रेस की अध्यक्षता देदे ।पर पार्टी के कुछ लोगों की मानें तो ये मिटींग शायद न हो, जिससे राहुल के
दस्तारबंदी में देर हो सकती है ।उनके अनुसार ये मीटिंग साल के अंत या फिर कुछ
महीनों बाद होने की संभावना है ।ये पहली
बार नहीं है कि, राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की उम्मीदें बढ़ी हैं ।
ऐसी खबरें
एक-दो साल पहले से ही राजनीतिक गलियारो में उमड़ रही हैं, जिससे साफ होने लगा कि
अब राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभालेंगे ।पर पार्टी के भीतर कुछ लोगों की ये राय है कि राहुल गांधी को अभी पार्टी की जिम्मेदारी
नहीं सौंपनी चाहिए ।उनके अनुसार राहुल राजनीति में अभी उतने सक्रिय नहीं दिख रहे
हैं, और उनमें इस पद को लेकर उतनी परिपक्वता भी नहीं दिख रही है । उनके बदले किसी और बड़े
राजनीतिज्ञ को इस पद का भार मिले, तो अच्छा होगा ।
उधर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का बचाव किया
है । उनकी मानें तो राहुल
राजनीति में सक्रिय हैं और वे अच्छा काम कर रहे हैं ।हालांकि ,इस प्रश्न पर कि
क्या राहुल पार्टी की कमान संभालेंगे ,दिग्विजय सिंह ने साफ-साफ कहा कि अभी का
उन्हें पता नहीं पर जल्द ही वे पार्टी की अध्यक्षता करेंगे ।
उधर कमलनाथ ने इस विषय पर बोलते हुए
कहा-राहुल गांधी पर दोषारोपण करना सही नहीं है।उनके अनुसार राहुल के पास निर्देश
लेने का पूरा अधिकार अभी नहीं आया है, इसलिए उनके खिलाफ आरोप मढ़ना गलत होगा ।
उधर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने राहुल के अध्यक्ष पद पर आ रही अटकलों को लेकर कहा- अभी
इस विषय पर फैसला लेना सही नहीं होगा।जब तक राहुल और सोनिया किसी नतीजे पर नहीं पहुँचते
हैं , कुछ भी कहना सही नहीं है ।
अब ये देखना होगा कि क्या राहुल के इस पद के
लिए ताजपोशी होती है भी या नहीं ? अगर होती है तो फिर कब
!
फोटो आभार:archiveindianexpress.com
All India Congress Committee session in April, May see Rahul Gandhi as Cong Prez. http://t.co/CTbEDnfy3A
— Ramesh Chandra (@amoli09) February 25, 2015

Comments
Post a Comment