हाशिमपुरा का सच

22 मई 1987 ,को मेरठ के हाशिमपुरा इलाके में जो घटना घटी उसने लोगों के दिल दहला दिए होंगे ।करीब, 42 मुसलिम जनों को पीएसी के जवानों ने सरेआम ही गोली मार दी ।उस घटना की खबरें भी अखबारो में लेट से छपी ।साफ-साफ पता चल रहा था कि इस खबर को दबाया जा रहा था ।

लेकिन, इंडियन एक्सप्रेस के एक पत्रकार, प्रवीण जैन ने पूरी घटना को कैमरे में कैद किया है ।जो 19 पीएसी अधिकारी इस नरसंहार में शामिल थे, उनमें से 16 को सरकार ने बरी कर दिया है । जो लोग बच गए, वे अब तक इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं पर उनकी कोई सुन नहीं रहा।उस वक्त इस इलाके में दंगे का दौर भी चल रहा था ।यह भी सोचना होगा कि उन जवानों को इस तरह का जनसंहार करने का आदेश किसने दिया था ।


नीचे विडीयो डाल रहा हूँ , देखिए गा जरूर ।
शुक्रिया

विडीयो आभार : www.indianexpress.com





Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?