सरकार करेगी उन्हें सम्मानित
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शहरी विकास मंत्री,
वेंकैया नायडू ने ये वादा किया है कि वे अब तक के भारतीय इतिहास में आए हुए सभी प्रधानमंत्रियों
की प्रतिमाओँ का निर्माण करेंगे । ऐसा उन्होंने पत्रकारों के साथ हुई एक बातचीत के
दौरान कहा है ।साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये प्रतिमाएँ उन प्रधानमंत्रियों को सम्मानित करेंगी जिन्हें कांग्रेस कब की भूल चुकी है ।इसी संदर्भ में और बोलते हुए
उन्होंने ये कहा- हम लोगों ने कैबिनेट के समक्ष प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव
की एक स्मारक बनाने की भी जानकारी दी है । अगर जरूरत हुई तो इस को लेकर वे उनके
समक्ष प्रस्ताव भी रखेंगे ।चूंकि भारतीय अर्थव्यवस्था में उनका योगदान सराहनीय है,
तो ऐसा कर उनकी पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी ।
पत्रकारों के साथ मुख़ातिब होते हुए, और भी
उन्होंने कहा है कि वे भारत के पहले गैर कांग्रेसी, प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की भी
स्मारक बनाने को लेकर इच्छुक हैं ।उन्होंने कहा कि ये
सारी प्रतिमाएँ एक ही जगह स्थापित होंगी ।
नायडू ने साथ ही कहा-जहाँ राव की प्रतिमा एकता स्थल स्थित
होगी, वहीं औरों की प्रतिमाओँ की स्थापना “राष्ट्रीय समिति” नामक जगह पर किया जाएगा जो ठीक उसके बगल में है। इसको लेकर सरकार ने “राष्ट्रीय समिति” के भीतर निर्माण कार्य
की प्रक्रिया भी सक्रिय कर दी है।न सिर्फ प्रधानमंत्री, बल्कि राष्ट्रपति ,उप-राष्ट्रपति
सहित कई राजनेताओँ को भी उस जगह सम्मानित किया जाएगा ।
धन्यवाद

Comments
Post a Comment