झंडा ऊंचा करो हमारा; मुफ्ती मोहम्मद शय़ीद


हर एक आदेश का पालन हो, यही चाहती है शायद जम्मू कश्मीर की सरकार भी, तभी तो उन्होंने सभी को जम्मू कश्मीर के झंडे का सम्मान करने का आदेश दिया है ।उनके आदेश के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अंदर हर सरकारी इमारतों पर भारतीय झंडे समेत कश्मीर का झंडा भी लहराएगा ।उनकी मानें तो ऐसा कर वो जम्मू कश्मीर के संविधान का सम्मान कर रहे हैं ।हो सकता है की उनका मकस़द कुछ ऐसा ही हो, पर हाल ही में लिए गए उनके फैसलों के बिनाह पर ये विवादीत प्रतीत हो रहा है ।

दूसरी बात ये भी है , की जब जम्मू-कश्मीर भारत का एक अह़म हिस्सा है फिर इस तरह का आदेश का कोई मूल्य नहीं है ।आने वाले दिनों में हो सकता इसके ऊपर भी विवाद हो,..फिर शाय़द संसद में हंगामा हो , वाक्आऊट हो और न जाने बहुत कुछ ।एक बात तो साफ हो गई है की, अब विपक्षी दलों को एक और मुद्दा मिल गया संसद में हंगामा करने का ।

image courtsey: www.huffingtonpost.com



    




Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?