कोलकाता में बवाल
कोलकाता में नन के साथ गैंगरेप के बाद, माहौल
इतना गरमा गया की लोग सड़क पर उतर गए हैं ।लोगों को इसके दोषियों के खिलाफ जल्द
कार्यवाही चाहिए ।उधर ममाता बैनर्जी ने भी ये आश्वासन दिया की वे गुनहगारों को सजा
जरूर दिलवाएंगी ।जब से निर्भया वाला कांड हुआ है, लोग रेप की घटनाओं को
गम्भीरतापूर्वक लेने लगे हैं ।हालांकी सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ इस कांड से
जुड़े सारे अभियुक्त नज़र आ रहे हैं । लेकिन,अब देखना ये है की सरकार कब तक उनको सलाखों
के भीतर कैद करती है ।
अभी हाल ही में कुछ दिन पहले, बीबीसी के
द्वारा बनाए गए निर्भया के ऊपर एक वृत्तचित्र को लेकर बवाल उठा था ।जिसके बारे में
लोगों ने कहा था की ये ऐसी और घटनाओं को बढ़ावा देगा ।क्या हम उस वृत्तचित्र को
इससे जोड़ सकते हैं ? शायद हाँ या ना भी, मुझे नहीं मालूम पर इतना जरूर है की
इतने तमाशे के बाद भी इसके ऊपर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है ।सरकार सिर्फ
दलील दिए दा रही है, और कुछ नहीं ।
फोकट में हम अपना पसीना, सड़कों के ऊपर उतर
कर बढ़ा रहे हैं और उधर कुछ नहीं हो रहा है ।लोग भी कुण्ठित हो गए हैं, पर हार
मानकर करें भी क्या ।जो करना है सरकार को ही करना है ।मेरा पक्ष तो ये है की इस
तरह के मामलों का जल्द-से-जल्द निपटारा होना चाहिए ।ताकी दोषियों के भीतर कानून का
खौफ़ बना रहे ।
धन्यवाद
चित्र शिष्टाचार: zee news
नन गैंगरेप मामला: ईसाई समूह कोलकाता में आज विरोध रैली निकालेंगे
http://t.co/mu2p0hBERn pic.twitter.com/A7nhHXo6oE
— Zee News Hindi (@ZeeNewsHindi) March 16, 2015
Nun Rape Case: BJP challenges O’Brien to stage protest in Kolkata http://t.co/7tHWl9kWNP
— The Indian Express (@IndianExpress) March 15, 2015
Nun rape: CCTV footage shows 3 men inside convent http://t.co/4PBA3r0wGx
— Times of India (@timesofindia) March 14, 2015

Comments
Post a Comment