उच्च अदालत ने अभियुक्तों को दी सूचना


हाज़ी मेहबूब की एक अर्जी, जिसमें उन्होंने उच्च अदालत को बाबड़ी मस्जिद केस के बारे में अवगत कराया है, को ध्यान में रखकर आज उच्च न्यायालय ने आडवाणी सहित 18 अभियुक्तों को तलब किया है ।इस अर्जी के द्वारा हाज़ी मेहबूब का ये मानना है कि बीजेपी के शाषण काल में  सीबीआई शायद ही इस मामले को तरजीह दे ।वहीं आजवाणी समेत सारे अभियुक्तों को अलाहबाद उच्च न्यायालय ने पहले ही दोषमुक्त कर दिया है ।अब उनके लिए फिर से इस केस का सामने आना वाकई गंभीर विषय है ।

उधर अलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले का प्रतिरोध किए जाने के बाद, ऊपरी अदालत ने सीबीआई से भी इस मामले को लेकर तलब किया है और उनसे इस विषय को ऊपरी अदालत तक न ले जाने का कारण मांगा है ।मेहबूब का साथ ही कहना है- राजनाथ सिंह जिनका इस केस के भीतर भी नाम था, आज वे गृहमंत्री हैंं तो वाकई ये एक गंभीर मसला है ।

साथ ही मेहबूब का ये आरोप लगाया है कि, राजनीतिक परिस्थिती के बदल जाने से इस मामले पर सांविधिक प्राधिकारी का रूख़ भी बदल गया है ।मेहबूब साहब की इस अर्जी में ये भी रेखांकित किया गया है कि पहले के मुताबिक शायद इस बार सीबीआई इस केस को उतने मुकम्मल तरीके से ने ले ।

ख़ैर सीबीआई का जवाब आना के बाद ही उच्च न्यायालय आगे का दिशानिर्देश तय करेगी ।उधर अभियुक्तों को लेकर अदालत की प्रक्रिया क्या होगी, ये भी देखना बांकि है ।

धन्यवाद

फोटो आभार :www.indianexpress.com








Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?