बदलापुर ;लोगों ने सराहा इस फिल्म को
इस फिल्म में वो सब है जो समाजिक बुराई को
रेखांकित करता है।इस कहानी में समाज की नकरात्मक छवि को पर्दे पर उतारा गया है
।कहानी की शुरूआत करते हैं दो लोगों से ,लाय़क(नवाज़ुद्दिन
सिद्धिकी) और हरमण(विनय़ पाठक), जो की बैंक चोरी कर भाग रहे होते हैं ।इसी दौरान
वो जाकर एक गाड़ी में बैठ जाते हैं जिसमें, राघव(वरूण धवन) की पत्नि मिशा (यामी गौतम)
और उसका बेटा, दोनों जा रहे होते हैं ।जोर-जबरदस्ति के दौरान नवाज़ के हाथों उसके
बेटे और पत्नि ,दोनों की मौत हो जाती है। जिसके बाद होती है “बदलापुर” में बदले की प्रस्तुति
।
राघ़व अपना काम-धंधा छोड़कर अपने बीवी-बच्चे
के कातिल को ढ़ूढने लगता है, तो वहीं बैंक चोरी के लिए पकड़े जाने के बाद लाय़क जेल में अपने दिन
काटने लगता है ।किसी तरह वरूण को मालूम होता है की पुलिस ने उन दो गुऩहगारों में
से एक,लाय़क को कैद कर रखा है... तो वो अपनी भड़ास निकालने की सोचता है। पर उसे ये
नहीं मालूम की उनके बीवी-बच्चों का असली कातिल कौन है,लाय़क या फिर उसका दोस्त
हरमण जिसके पास चोरी का सारा पैसा है ? क्या राघव अपना बदला ले
पाता है..अगर हाँ तो कैसे ?
बस इसी रस्साकस्सी के साथ पूरे फिल्म को
बनाया गया है ।फिल्म में एक सीन जहाँ राघव अपनी बीवी के मऱने के बाद घर में खाना
खा रहा होता है, जो की कट होकर हम जेल में नवा़ज़ को खाना खाते हुए देखते हैं।इस
ट्रांजिशन को बऱे अच्छे तरीके से दिखाया गया है ।इसमें दोनों के जीवन में
परिवर्तित होने वाली घटनाओँ को बऱे ही समान तरीके से बताया गया है।जहाँ हम एक सीन में राघव के जीवन में हो रही घटनाओं को देखते हैं, तो अगले सीन में लाय़क
के जीवन पर आ जाते हैं ।श्रीराम राघ़वन ने इस फिल्म का निर्देशन अच्छे तरीके से
किया है।
साफ-साफ मालूम होता है की फिल्म को बऱी
चतुराई से बनाया गया है ।दो-तीन गानें हैं फिल्म में जो बहुत ही अच्छे तरीके से कॅम्पोज
किए, और गाए गए हैँ ।फिल्म कहीं-न-कहीं रिए्लिज्म को दर्शाता है ।सचिन-जिगर का
संगीत अच्छा है जो की फिल्म के गानों से पता चलता है ।अनिल मेहता की
सिनेकला(सिनेमैटोग्राफी) काफी अच्छी है ।
सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है,खासकर
नवाज़ ने जिसने पूरे फिल्म में ज़ान फूंक दी है ।उनकी एक्टिंग को देखकर मन करता है
देखता ही रहूँ ।कुल-मिलाकर फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने अच्छा काम किया है ।यही
फिल्म की खासियत है ।
मेरे तरफ से इस फिल्म को पाँच में से चार
स्टार ।
image courtsey:indianexpress.com
image courtsey:indianexpress.com

Comments
Post a Comment