राहुल की वापसी


राहुल गांधी की वापसी और भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ़ उनका ताजा-तरीन अभियान ।यही देखने को मिलेगा, 19 अप्रैल को होने वाली कांग्रेस की इस रैली में जिसे खुद राहुल गांधी संबोधित करने वाले हैं ।ऐसा बताया जा रहा है कि राहुल अपनी इस रैली के दौरान किसानों को संबोधित करेंगे ।सूत्रों की मानें तो उस रैली में उनका साथ निभाने के लिए कई बड़े दिग्गज भी वहाँ मौजूद होंगे ।जबसे संसद में भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्ची उठी है , हर ओर इसके खिलाफ़ नारेबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है ।कभी अन्ना तो कभी सोनिया, हर किसी ने रैली कर इसके विरूद्ध अपनी नाराज़गी जताई है ।

एक समय, इस बिल के खिलाफ़ अन्ना और सोनिया तक एक हो गए थे ।जिस वक्त इन रैलियों का दौड़ चल रहा था ,उस वक्त राहुल गांधी की अनुपस्थिती भी लोगों को काफ़ी ख़ल रही थी ।अब जब वो यहाँ उपस्थित हो गए तो कांग्रेस निश्चित ही उनसे किसी बड़े प्रस्ताव की अपेक्षा कर रही होगी ,जो शायद इस रैली के रूप में सामने आया है ।


उधर बीजेपी इस रैली को लेकर कितनी तैयार है, ये अभी देखना बांकि है ।वहीं कांग्रेस की इस  रैली को लेकर उनकी प्रतिबद्धता का अंदाजा तभी होगा, जब ये रैली निकलेगी ।

फिलहाल, लंबे अवकाश के बाद राहुल की उपस्थिती ने निश्चय ही, पार्टी कार्यकर्ताओं की उनसे उम्मीदें और बढ़ा दी हैं ।उम्मीदों के इस मानक पर राहुल कितने खड़े हो पाते हैं ,ये तो वक्त ही बताएगा ।   

फोटो आभार : ndtv.com

   


Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?