लंदन में बापू को सम्मान


लंदन में बापू को सम्मान मिला जब उनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ ।उनकी प्रतिमा को यूके के पूर्व प्रधानमंत्री, विंसटेन चर्चिल के साथ रखा गया है । इस प्रतिमा के उद्घाटन समारोह में भारत की ओर से ,अभिनेता अमिताभ बच्चन और गृहमंत्री अरूण जेठली ने अपनी उपस्थिती दर्ज की।
इस समारोह में बोलते हुए, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरूण ने कहा-हमें खुशी है की इतने बड़े राष्ट्रवादी नेता की प्रतिमा आज हमारे बीच में है ।

उधर अमिताभ बच्चन ने बापू की एक किताब द वर्ल्ड आफ टुमोरोका पाठन किया । श्री बच्च्न ने कहा-उन्हें बेहद खुशी हुई है इस समारोह में श़रीक होकर ।बापू हमेशा से उनके प्रेरणा श्रोत रहे हैं और आगे भी रहेंगे ।

अरूण जेटली ने इस समारोह में बोलते हुए कहा- यह समारोह दर्शाता है दुनिया के प्राचीन एवं नवीन लोकतंत्र का समागम ।मुझे खुशी हुई इस समारोह में शिरक्त करके ।यह दर्शाता है बापू की अहमियत दुनिया के लोगों में ।

मेरी नज़र में भारत के लिए ये बड़े फक्र की बात है की बापू का सम्मान उस देश ने किया, जिसके ख़िलाफ हमनें आजादी की जंग जीती ।बापू वाकई में एक महान हस्ती थे ।भले ही वो हमारे बाच नहीं है पर उनके आदर्शों को कार्यरत करने की जरूरत है ।


चित्र शिष्टाचार: www.ndtv.com





Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?