सम्प्रदायिकता को फिर मिली हवा


हरियाणा में एक अपौष्टिक घटना सामने आई जब कुछ लोगों ने एक बार फिर गिरिजाघर को अपना निशाना बनाया ।इस घटना ने धार्मिक गतिरोध आगे ले जाने के आसार और बढ़ा दिए हैं ।चाहे वो कोई समुदाय हो , पर इस तरह से किसी धर्म के खिलाफ़ खड़े होना, कहां तक सही है ।मेरी राय में सरकार को विधानसभा में एक ऐसा बिल पाऱित करना चाहिए, जो इस तरह के दुष्कर्मों को रोके ।अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमारा लोकतंत्र विलुप्त हो जाएगा ।

जब हर व्यक्ति को संवैधानिक हक मिला की वो किसी धर्म को पूजे, फिर ये अलगाववाद की राजनिती क्यों ? ऐसा करके भले ही हम अपनी बलिष्ठता का प्रचार कर रहे हों, पर इंसानियत की नज़रों में ये अप्रिय है ।


पता नहीं कब जाकर हम एक हो पाएंगे ।

चित्र शिष्टाचार :www.timesof india.com

Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?