कश्मीर के भीतर बिगड़ते हालात
कश्मीर घाटी के भीतर बाढ़ के कारण हालात
बिगड़ती जा रही है, और कईयों के मारे जाने की खबरें भी आ रही हैं ।उधर प्रशासन इस
स्थिती की गंभीरता को ध्यान में रखकर,पहले ही राहत कार्य में जुट गई है ।पिछले साल
वाली बाढ़ ने इस साल भी आकर लोगों को चौंका दिया है ।पर पहले की परिस्थिती कुछ और
थी, और इस बार बिलकुल अलग है ।पिछले साल वाली बाढ़ ठंड के मौसम के ठीक पहले आई
थी,वहीं इस बार वाली बाढ़ ग्रीष्म ऋतु में आई है जो चिंता का विषय है ।चिकित्षकों
की मानें तो बाढ़ के पानी के जलजमाव से कई तरह की बीमारियाँ लोगों को परेशान कर
सकती है ।
चाहे कौलड़ा हो या फिर डाईरिया, बीमारीयों का
फैलना लोगों के लिए मशक़्क़त भरे दिनों की शुरूआत होगी ।उधर सरकार को भी चाहिए की
वे आपसी रंजिश भुलकर नेशनल कांग्रेस पार्टी के साथ इस मसले पर तलब करे ।क्योंकि
पिछले साल आई इस संकट को नाकाम करने का जिम्मा ओमर अबदुल्ला के सर था, इसलिए उनके अनुभवों की राज्य सरकार को अति आव्यशक्ता होगी ।
वहीं पिछले साल इस त्रासदी को कम करने में
जुटे वे अधिकारी , इस साल भी बदले नहीं गए हैं ।सरकार के लिए उनके अनुभवों को भी
साझा करना, लाभकारी होगा । जो भी हो, जल्द हो तभी अच्छा है वर्ना बहुत देर हो सकती
है ।
फोटो आभार : www.jansatta.com

Comments
Post a Comment