व्यापम घोटाले में सरकार को दिखानी होगी तेजी
अभी कई दिनों तक कोई भी घोटाले की खबर से बेखबर हम, इस व्यापम घोटाले
के आने से डर गए हैं ।क्या कारण है कि, इस बार घोटालेबाजी का केंद्रबिंदू मध्यप्रदेश
बना हुआ है ? कारण है
व्यापम घोटाला, जिसने मध्यप्रदेश सरकार को पूरी तरह जकड़ लिया है । और भी, इस घोटाले ने आकर,
बीजेपी की छवि पर असर जरूर डाला है ।जो बीजेपी कल तक, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने
की बात कर रही थी, कहीं-न-कहीं इस घटना की वजह से सोंच में पड़ गई है ।
हो सकता है, आगामी दिनों में वो इस बारे में
वहाँ के मुख्यमंत्री से बात करे ।पर फिलहाल, जिस तरह से विपक्ष उन पर निशाना साधे हुए है
,जल्द ही उन्हें कोई फैसला लेना होगा ।अगर ऐसा न हुआ, तो शायद उनके खिलाफ
आगामी दिनों में ज्यादा विरोधाभाष उतपन्न होने के आसार होंगे ।
उधर कांग्रेस ने भी बीजेपी को, इस विषय पर
घेरने की पूरी तैयारी कर ली है ।पूरे मसले की गंभीरता को देखते हुए, एक कांग्रेसी दल
ने इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की जहाँ उन्होंने शिवराज सिंह चौहान
के खिलाफ सबूत पेश किए हैं। कांग्रेसी नेता, दिग्विजय सिंह ने साफ-साफ कहा-इस
व्यापम घोटाले ने देश को शर्मसार किया है ।मेरे ख्याल में इस मामले में शिवराज
सिंह चौहान की गिरफ्तारी हो, और सरकार भी इस मामले पर अपना पूरा ब्यौरा दे ।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा-अगर इस मामले पर
बीजेपी ने सुनवाई करने में देरी की, तो ये साफ-साफ प्रधानमंत्री के अखंडता पर चोट
होगी । साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से, इसकी पूरी जाँच सीबीआई के हवाले सौंपने की भी गुहाड़ लगाई है ।
उधर बीजेपी को भी देरी नहीं करनी चाहिए, और
जो फैसला लें बड़े गंभीर तरीके से सोच-समझकर लें ।
फोटो आभार :archive.patrika.com
Vyapam scam: Cong leaders meet PM, submit 'solid evidence' against MP CM http://t.co/000XJf0yl4 pic.twitter.com/J1mJcTreu0
— Times of India (@timesofindia) March 18, 2015
#National Delay in Vyapam scam probe may raise questions on PM's integrity: Digvijay Singh Read More : https://t.co/OrN3fb0lFo
— PoliticsNext (@PoliticsNext) March 18, 2015
http://t.co/dwSUgoXXOI
— Amrish Ranjan Pandey (@pandey_amrish) March 18, 2015

Comments
Post a Comment