भूमि-अधिग्रहण बिल पर कांग्रेस ने की रैली



भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ़ कांग्रेस ने युद्ध का बिगुल बजा दिया है । वायदे के मुताबिक, कांग्रेस ने इस बिल के विरोध में आज रैली की, जहाँ कई बड़ी विपक्षी पार्टियों के नेता लोग भी इसमें शामिल हुए ।हालांकि, ये मुद्दा कई दिनों से गर्म है, पर शायद, इस रैली की वजह से यह एक बार फिर परिचर्चा का विषय बनें ।एक वक्त कांग्रेस के द्वारा ही लाया गया भूमि –अधिग्रहण बिल, बीजेपी के इस कार्यकाल में रूपांतरित होकर सामने आया है ।कई बदलाव किए गए हैं इसमें, जो कईयों को नागवार मालूम हो रहे हैं ।

पहले भी सदन में, इस विषय पर खास चर्चा हो चुकी है ।अब लगता है, फिर ये विषय मुद्दे के रूप में संसद में उभरेगा ।सभी पार्टियाँ इस विषय पर ,अपनी ही रोटी सेकना चाहती हैं ।खबर तो ये भी है कि, अन्ना हजारे और सोनिया गांधी के बीच इसी विषय पर चिठ्ठियों के माध्यम से चर्चा हुई है । माना जा रहा है, कि अन्ना ने सोनिया को इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है ।

सूत्रों की मानें तो अन्ना जो कभी कांग्रेस के खिलाफ़ थे, शायद इस बिल पर सभी के एकमत होने की वजह से उनका सर्मथन कर रहे हैं ।अब जब सोनिया इतनी बड़ी रैली का नेतृत्व कर रही थीं, तो लोग शायद राहुल के भी सर्मथन की आशा कर रहे हों । चूंकि राहुल कई बार इस बिल का विरोध कर चुके हैं , तो ये सवाल उठना लाज़मी है ।
  

धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?