फिर हुआ गिरजाघर पे एक और हमला



अभी कुछ ही दिनों पहले हरियाणा में एक गिरजाघर के तोड़फोर का मामला आने के बाद, फिर से एक बार धर्म- विरोधी तनाव ऊपर उठ गया है ।खबर ये है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर इलाके में,हिन्दू समुदायों ने  गिरजाघर के अंदर घुसकर तोड़-फोड़ की है ।जिसके बाद माहौल काफी गरमा गया है, और इस मामले पर कार्यवाही करने की भी मांग तेज हो गई है ।इसाई समुदाय के नेता, डेंजल पाऊल ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा- अगर इस घटना से जुड़े लोगों को सजा न हुई तो हम इस इलाके के सभी स्कूलों को बंद कर देंगे ।

हालांकि, पुलिस ने इस घटना से संबंधित सभी आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है, पर कुछ कहा नहीं जा सकता कि आगे की कार्यवाही किस ओर जाएगी ।उधर,इस घटना में संलिप्त माने जा रहे हिन्दू धर्न सेना के सदस्य,योगेश ने कहा कि हमें जानकारी मिली की गिरजाघर के भीतर धर्म-परिवर्तन हो रहा है जिसके बाद हमने वहाँ जाकर हस्तक्षेप किया ।साथ ही उन्होंने खुद पर लगे तोड़-फोड़ के इल्ज़ाम का भी खंडन किया है ।

मामला कुछ भी हो, लेकिन वाकई में इस तरह की चीजें धार्मिक गतिरोध को बढ़ावा देंगी । वहीं,इस विषय पर अगर सही तरीके से कानूनी ढ़ग से निपटारा हो जाए, तो अच्छा होगा ।

धन्यवाद

चित्र शिष्टाचार : www.ndtv.com





Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?