कांगेस की व्यथा !
हंसराज भारद्वाज , जो कि सोनिया के करीबी माने जाते हैं, अपने एक निजी चैनल को दिए गए
साक्षात्कार में कहा कि सोनिया गांधी चारों ओर से अपने
चाटुकारों से घिरी हैं ।उनका ये मानना है कि हम व्यर्थ ही राहुल को निशाना बनाए फिर रहे
हैं, जब्कि इन सब मुश्किलों के तरफ कोई दिशानिर्देष नहीं दिख रहा है ।सोनिया अक्सर ही
अपने इन चाटुकारों के फैसले पर चलती है ,जो अक्सर ही भ्रमित कर देने वाले होते हैं
।
उनका ये मानना है कि अगर पार्टी को इन सब मुसीबतों से ऊपर उठना है, तो
कड़े फैसलों की पूर्ति करनी होगी ।जहाँ एक ओर उन्होंने सोनिया के इर्द-गिर्द घूमने
वाले उन भ्रष्ट एवं चादुकारों लोगों पर निशाना साधा है, तो दूसरी तरफ उन्होंने
राहुल गांधी का बचाव भी किया है ।
उनका कहना है-लोग व्यर्थ ही अक्सर राहुल गांधी पर दोषारोपण करते हैं, बल्कि
पार्टी की मुख्य खामियाँ उनसे जुड़ी हुई भी नहीं हैं ।राहुल तो सिर्फ उपाध्यक्ष हैं,
जिन्हें व्यर्थ ही लोकसभा हार के बाद घेरा गया ।उन्होंने साथ ये भी कहा-मुझे बहुत
दु:ख हो रहा है कि हमारे
नेताओं को अदालतों के चक्कर काटने पर रहे हैं,और इस लिष्ट में ताज़ातरीन नाम
मनमोहन सिंह का है जो पार्टी के लिए दु:खद है ।
उन्होंने साथ ही कहा-पार्टी को जल्द ही इन सब
दिक़्क़तों से उबरना होगा ।अगर ऐसा न हुआ तो ,कांग्रेस के संकट वाले दिन अभी टले
नहीं हैं ।
कांग्रेस जो एक वक्त किसी बड़ी पार्टी के
ताज़ से खुद को नवाज़ा करती थी, आज उसी के खो जाने पर आत्मचिंतन के इर्द-गिर्द ही सिर्फ घूमती दिख रही है।अब उसे अपने वज़ूद को हांसिल कर जल्द ही वापसी करनी होगी ।
धन्यवाद
फोटों आभार :www.jansatta .com
Hansraj Bhardwaj: Congress will not rise again - India Today: The… http://t.co/BUn3kWVJwS via http://t.co/Ip8zU4M53y
— News Online (@NewsOnlinePress) March 27, 2015
Congress leader Hansraj Bhardwaj accuses party of corruption; blames P Chidambaram for propagating Section 66A http://t.co/McLDdqkqw0
— Bibek Debroy (@bibekdebroy) March 27, 2015

Comments
Post a Comment