कौन देगा मैच की गारंटी ?

क्यों सभी तमाशबीन भारत की हार पर परेशान दिख रहे हैं ।उन्हें चाहिए कि वे विराट और अनुष्का को दोष देने से पहले उन भविष्य वाचकों को पकड़े , जो मैच से पहले तक भारत की जीत सुनिश्चित कर चुके थे ।कल तक, न जाने कई चैनल भारत की जीत को लेकर किए गए लोगों के द्वारा अनुष्ठानों की प्रक्रिया दिखा रहे थे ।अब भारत की हार के बाद , मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि वे सभी अनुष्ठान में शामिल होने वाले जन टीम पर ही आरोप क्यों मढ़ रहे हैं ।

और तो और, कई जगह भविष्यवाणी भी चल रही थी कि, भारतीय टीम क्या करे जिससे उनकी जीत की राह और आसान हो जाए ।हमें चाहिए कि हम इन सब चीजों से आगे निकले और मेहनत की पेंच को भी समझे ।कोई तो ये भी बोल रहा था कि मैच फिक्स है ।


सच्चाई क्या है , ये हम भी नहीं जानते पर इन सब कारणों से मैच का रोमांच खराब हो जाता है । मैच से पहले कैसे कोई जीत की गारंटी दे सकता है ।

Comments

Popular posts from this blog

सड़क का डॅान कौन ?